देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

राष्ट्रीय

कोरोना टीकाकरण के महाअभियान का शुभारम्भ, 1.9 लाख  लोगों को लगे टीके।

देश के टीकाकरण अभियान में भारत बायोटेक की स्वदेसी वैक्सीन कोवैक्सीन और सीरम द्वारा निर्मित ऑक्सफर्ड की वैक्सीन कोविशील्ड का इस्तेमाल हो रहा है।     

हे.जा.स.
January 17 2021
0 16869
कोरोना टीकाकरण के महाअभियान का शुभारम्भ, 1.9 लाख  लोगों को लगे टीके। प्रतीकात्मक फोटो

नई दिल्ली। भारत में कोरोना टीकाकरण अभियान के तहत पहले दिन कुल 1.91 लाख लोगों को टीका लगाया गया। शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस अभियान की वर्चुअल शुरुआत किया। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार इस दौरान उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा  21,291 लोगों का टीकाकरण किया गया।  देश के टीकाकरण अभियान में भारत बायोटेक की स्वदेसी वैक्सीन कोवैक्सीन और सीरम द्वारा निर्मित ऑक्सफ़ोर्ड की वैक्सीन कोविशील्ड का इस्तेमाल हो रहा है।     

स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, टीकाकरण अभियान के पहले दिन यूपी में सबसे ज्यादा 21,291 टीके लगाए गए। इसके बाद आंध्र प्रदेश में 18,412, महाराष्ट्र में 18,328 और बिहार में 18,169 लोगों को टीका लगाया गया। इसके अलावा ओडिशा 13,746, कर्नाटक में 13,594, गुजरात में 10,787, राजस्थान में 9,279, पश्चिम बंगाल में 9,730, मध्य प्रदेश में 9,219, केरल में 8,062, छत्तीसगढ़ में 5,592, हरियाणा में 5,589, दिल्ली में 4,319, तेलंगाना में 3ं653, असम में 3528, झारखंड में 3096, उत्तराखंड में 2276, जम्मू और कश्मीर में 2,044, हिमाचल प्रदेश में 1,517 और पंजाब में 1319 लोगों को टीका लगाया गया। मणिपुर में 585, नगालैंड में 561, मेघालय में 509, गोवा में 426, त्रिपुरा में 355, मिजोरम में 314, पुदुचेरी में 274, चंडीगढ़ में 264, अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह में 225, सिक्किम में 120, दादरा नागर हवेली में 80, लद्दाख में 79, दमन और दीव में 43 और लक्षद्वीप में सबसे कम 21 लोगों का टीकाकरण हुआ।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि टीकाकरण अभियान के पहले दिन 3,352 टीकाकरण सत्र आयोजित किए गए और 1,91,181 लाभार्थियों का टीकाकरण किया गया। 11 राज्य और केंद्रशासित प्रदेशों में कोविशील्ड और कोवैक्सिन दोनों का इस्तेमाल हुआ। इनमें असम (65 सत्र), बिहार (301), दिल्ली (81), हरियाणा (77), कर्नाटक (242), महाराष्ट्र (285 सत्र), ओडिशा (161), राजस्थान (167) तमिलनाडु (160), तेलंगाना (14) और उत्तर प्रदेश (317) शामिल हैं। 

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

RELATED POSTS

COMMENTS

मोटा अनाज स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद है: डायटीशियन आएशा

मोटा अनाज स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद है: डायटीशियन आएशा

लेख विभाग January 15 2023 32310

एसजीपीजीआई की डायटीशियन आएशा बताती हैं कि मोटे अनाज में पर्याप्त फाइबर होने के कारण यह पाचन सुधारता

गर्मियों में बालों को सुन्दर और चमकदार रखने के हेयर केयर टिप्स

गर्मियों में बालों को सुन्दर और चमकदार रखने के हेयर केयर टिप्स

सौंदर्या राय April 18 2022 29681

आपके बाल गर्मी में स्वस्थ, सुन्दर और चमकदार बने रहें, आप आकर्षक और खिली-खिली दिखें इसके लिए आपको कुछ

27 मई को मनाया जाता है इंटरनेशनल इमरजेंसी मेडिसिन डे

27 मई को मनाया जाता है इंटरनेशनल इमरजेंसी मेडिसिन डे

आरती तिवारी May 28 2023 30240

विश्व इमरजेंसी मेडिसिन दिवस के मौके पर SGPGI के इमरजेंसी मेडिसिन विभाग ने समाज के हाशिये पर जीवन याप

देश में  फिर बढ़े कोविड-19 के  मामले। 

देश में  फिर बढ़े कोविड-19 के  मामले। 

रंजीव ठाकुर March 13 2021 29122

मंत्रालय के मुताबिक देश में कोविड-19 से ठीक होने वालों की संख्या बढ़कर 1,09,73,260 हो गई है । वहीं,

ब्राजील में भारत बायोटेक के टीके कोवैक्सीन का क्लीनिकल ट्रायल रद्द। 

ब्राजील में भारत बायोटेक के टीके कोवैक्सीन का क्लीनिकल ट्रायल रद्द। 

हे.जा.स. July 25 2021 32302

ब्राजीलियाई स्वास्थ्य नियामक एन्विजा ने शुक्रवार को कहा, ‘‘एन्विजा में नैदानिक शोध के समन्वय के साथ

मंत्री नरेंद्र कश्यप ने की बैठक, कहा दिव्यांगजनों का रखें विशेष ध्यान

मंत्री नरेंद्र कश्यप ने की बैठक, कहा दिव्यांगजनों का रखें विशेष ध्यान

आरती तिवारी May 16 2023 40452

मंत्री नरेंद्र कश्यप ने की बैठक है। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि दिव्यांगजनों एवं पिछडे वर्ग के लोग

उज्बेकिस्तान में कफ सीरप पीने से हुई बच्चों की मौतों के सिलसिले में दवा कंपनी के तीन अधिकारी गिरफ्तार 

उज्बेकिस्तान में कफ सीरप पीने से हुई बच्चों की मौतों के सिलसिले में दवा कंपनी के तीन अधिकारी गिरफ्तार 

विशेष संवाददाता March 04 2023 35969

मैरियन बायोटेक जिसका सेक्टर 67 में कार्यालय है, पिछले साल दिसंबर में अपनी खांसी की दवाई डॉक -1 के लि

कोरोना के नए वेरिएंट से बचने के लिए बरतें ये सावधानियां

कोरोना के नए वेरिएंट से बचने के लिए बरतें ये सावधानियां

लेख विभाग December 25 2022 27682

विश्व स्वास्थ्य संगठन के मुताबिक़, कोरोना वायरस से ख़ुद को सुरक्षित रखने का सबसे बेसिक और महत्वपूर्ण

अमेरिका में कोविड पब्लिक ‘हेल्थ इमरजेंसी’ को खत्म करने की तैयारी

अमेरिका में कोविड पब्लिक ‘हेल्थ इमरजेंसी’ को खत्म करने की तैयारी

हे.जा.स. February 02 2023 26162

व्हाइट हाउस ने घोषणा की है कि कोरोना संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए देश में बड़े पैमाने पर महामार

कोरोना संक्रमण : लगातार कम हो रहे मरीज़, पिछले 24 घण्टे  में आये 18,870 नए मामले।

कोरोना संक्रमण : लगातार कम हो रहे मरीज़, पिछले 24 घण्टे  में आये 18,870 नए मामले।

एस. के. राणा September 29 2021 31092

केरल, महाराष्ट्र और कर्नाटक जैसे राज्यों में भी कोरोना केसों में कमी के चलते यह स्थिति देखने को मिल

Login Panel